JanjgirChampa Arrest : मवेशी तस्करी करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 22 मवेशी को पुलिस ने बरामद बरामद किया, 5 मवेशी की हो गई थी मौत, 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तौफीक कुरैशी है और वह रायपुर का रहने वाला है. पहले भी मामले में 2 आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. मामले में पुलिस ने छग कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ), BNS की धारा 325 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

पुलिस के मुताबिक, 13 नवम्बर को मवेशियों की तस्करी की सूचना मिली थी. इसके बाद मवेशियों से भरे वाहन को पुलिस ने पकड़ा और जब वाहन खोलकर देखा तो पुलिस भौंचक रह गई. वाहन में 22 मवेशी भरे थे, जिसमें से 5 मवेशियों की मौत हो चुकी थी. फिर पुलिस ने 2 आरोपी नफीश खान, साहब खान को गिरफ्तार किया था और आरोपी तौफीक कुरैशी फरार था. पुलिस ने उसकी पतासाजी की और आरोपी तौफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!