छत्तीसगढ़ : प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सरकारी नौकरी में मिलेगा इतने प्रतिशत आरक्षण, मंत्री टंकराम वर्मा बोले- सूची हो रही तैयार

बीजापुरः जवानों की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई के बाद अब नक्सली बैकफुट पर आ गए हैं। छिटपुट घटनाओं को अंजाम देकर माओवादी दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में नक्सल घटनाओं को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का सफाया करने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। साल भर में कई नक्सलियों को ढेर कर दिए। बहुत ने आत्मसमर्पण किया। जो नक्सली बचे हैं, उसका खात्मा किया जाएगा। हमारे जवान निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ काम कर रहे हैं।वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ में शांति और खुशहाली आएगी और नक्सलवाद का सफाया होगा।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

वहीं खेल अलंकरण समारोह को लेकर मंत्री वर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अलंकरण समारोह को बंद कर दिया था। हमने चार साल का अलंकरण समारोह आयोजित किया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया है। छत्तीसगढ़ क्रीडा प्रोत्साहन योजना लागू किया है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे लाने का काम किया है। बस्तर ओलंपिक चल रहा है। जिला स्तर के बाद संभाग स्तर पर होगा। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय भी आएंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची घोषित करने वाले है। उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी देने की बात कही है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची तैयार हो रही है। नौकरी में 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रहेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!