CG News : डॉक्टर मुर्गा खाने में मस्त, मरीज हो रहे त्रस्त, सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों का चिकन पार्टी करते वीडियो वायरल

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन चाहे कितने भी दावे कर ले कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो चुका है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। लेकिन समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की ऐसी तस्वीरें सामने आती है जो इन दावों की पोल खोलकर रख देती है। ऐसा ही एक वीडियो दुर्ग जिले के धमधा से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर सहित सरकारी अस्पताल के कर्मचारी चीकन पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।

 



सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस वार्ड में मरीजों का बेड होना चाहिए था। जहां पर मरीजों का उपचार होना चाहिए था वहां मुर्गा बन रहा है और बेड में बैठकर वहां के डॉक्टर और स्टॉफ मुर्गा चावल खा रहे हैं। वहीं कुछ कर्मचारी वहां बैठे लोगों को पत्तल, सलाद और पानी परोस रहे थे। इतना ही नहीं वहां जब मरीज इलाज के लिए पहुंचे तो पार्टी कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि आज अस्पताल बंद है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

वहीं, मामला सामने आने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि ये चीकन हमने नहीं बनाया है, बल्कि गांव के ही किसी के घर शादी हुई है वहां से आया है। बता दें यह पहली घटना नहीं है जब अस्पताल में पार्टी का वीडियो आया है। इससे पहले भी दुर्ग जिला अस्पताल के ट्रामा यूनिट वहां स्टॉफ इलाज छोड़कर बर्थडे पार्टी मनाता हुआ दिखा था। इतना ही नहीं धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो शराब पार्टी तक हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!