Janjgir Big Accident : NH-49 पर कार ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, एक युवक की मौत, दूसरा गम्भीर, मार्ग से जा रहे अकलतरा विधायक मौके पर रुके, घायल युवक को 108 से पहुंचवाया जिला अस्पताल, बारात के लिए सजी थी घटनाकारित कार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा गांव में NH-49 पर कार ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया. हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को गम्भीर चोट आई है. दोनों युवक, बाराद्वार क्षेत्र के रहने वाले हैं. घटना के बाद मार्ग से जा रहे अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने मौके पर रुककर 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया है. घटनाकारित कार, बारात के लिए सजी थी. घटना के बाद मौके पर रायगढ़ पासिंग कार में सवार कोई नहीं थे. बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार लोगों को भी चोट आई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

दरअसल, बाराद्वार के विनोद केंवट और सकरेली गांव के ईश्वर, हलवाई का काम करते हैं. बाइक में सवार होकर दोनों बिलासपुर जा रहे थे और वे पुटपुरा गांव में NH-49 पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने दोनों को कुचल दिया. हादसे में ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक विनोद केंवट गम्भीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी संजय सूर्यवंशी, पायलट प्रमोद कुमार और पुलिस की टीम पहुंची थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!