JanjgirChampa Accident : माजदा वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल, दोनों की हालत गम्भीर, बिर्रा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी गांव में माजदा वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया. हादसे में दोनों युवकों को गम्भीर चोट आई है और दोनों को बम्हनीडीह अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है. हादसे के बाद घटनाकारित वाहन को मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big Accident : बोलेरो और कार में हुई टक्कर, कार में सवार पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और भांजा को आई है चोट, बोलेरो में सवार 9 को आई मामूली चोट...

दरअसल, चोरहादेवरी गांव का रामकुमार केंवट और कोरबा निवासी उसका रिश्तेदार साहेब लाल केंवट, बाइक में सवार होकर कोरबा जा रहे थे. वे दोनों तालदेवरी गांव पहुंचे थे कि सामने बम्हनीडीह की ओर से आ रहे माजदा वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को कुचल दिया.

घटना में दोनों युवकों को गम्भीर चोट आई है. सूचना के बाद मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को बम्हनीडीह अस्पताल पहुंचाया. वहां से गम्भीर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : बालपुर में आखिर 40 घंटे बाद बदला गया बिगड़े ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली भीषण गर्मी से राहत

error: Content is protected !!