JanjgirChampa Big News : रेलवे स्टेशन में गांजा से भरे कार्टून छोड़कर भागे 2 बदमाश, RPF ने 21 किलो 7 सौ ग्राम गांजा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है. रेलवे स्टेशन में खड़ी साऊथ बिहार ट्रेन में 2 बदमाश गांजा से भरे कार्टून को चढ़ा रहे थे. मामले में चाम्पा RPF ने कार्टून में 18 पैकेट में भरे 21 किलो 7 सौ ग्राम गांजा को जब्त किया है. यहां RPF को देखकर दोनों बदमाश, कार्टून को छोड़कर भाग गए. कार्टून को देखने पर उसमें गांजा भरा हुआ था.

 



RPF चाम्पा के अनुसार, साउथ बिहार ट्रेन चाम्पा स्टेशन में खड़ी थी, तभी 2 बदमाश कार्टून में भरकर ट्रेन में गांजा चढ़ा रहे थे. दोनों बदमाशों को देखकर संदेह हुआ तो RPF को देखकर दोनों बदमाश भाग निकले. इस तरह RPF ने कार्टून में भरे 21 किलो 7 सौ ग्राम गांजा को जब्त कर लिया है. यह गांजा 18 पैकेट में पैकर एक कार्टून में रखा गया था.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

RPF के द्वारा मामला GRP को सौंपा जाएगा और नारकॉटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की जाएगी. दोनों बदमाशों की पतासाजी के लिए CCTV भी खंगाला जा रहा है. मामले में बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है. स्थानीय मुखबिर से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!