Korba Accident : कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 6 लोग घायल, 3 लोग गंभीर

कोरबा. पाली थाना क्षेत्र के मुनगाडीह के पास इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. यहां कार में सवार 6 लोग हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को इलाज के लिए CHC पाली पहुंचाया गया है.



दरअसल, कार में सवार दंपति बनारस से भिलाई अपने घर वापस लौट रहे थे और यह हादसा हो गया है. इसके बाद डायल 112 और राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. फिर क्रेन की मदद से कार को उठाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

error: Content is protected !!