Korba News : वनरक्षक के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का हुआ परीक्षण

कोरबा. टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में आज से वनरक्षक के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 18 दिसंबर तक चलने वाली है. इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण और नाप-जोख की प्रक्रिया की जा रही है. यह भर्ती कोरबा, कटघोरा और मरवाही वन मंडल के रिक्त पदों के लिए की जा रही है. भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष हो इसके लिए वन अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

दरअसल, वन विभाग में वनरक्षक के खाली पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसमें कोरबा वन मंडल में 46, कटघोरा में 47 और मरवाही वन मंडल में 27 पद है. इन 120 पदों के लिए 29 हजार 42 आवेदन प्राप्त हुए है. इस तरह एक पद के लिए 241 अभ्यर्थी अपनी किस्मत और मेहनत आजमाएंगे. आवेदन को देखते हुए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए अलग-अलग समय दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!