Sakti News : खरवानी की निजी नर्सरी में महुआ शराब बिक्री करने वाले को पकड़ने गई पुलिस, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी, 115 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस को महुआ शराब बेचने वाला आरोपी ताराचंद अजगल्ले, नर्सरी से चकमा देकर फरार हो गया है. पुलिस ने मौके से 115 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी ताराचंद अजगल्ले के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. घटना में फरार आरोपी की खोजबीन की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरवानी का ताराचंद अजगल्ले, अपने घर के पास की निजी नर्सरी में काफी मात्रा में महुआ शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. मौके पर पुलिस की टीम ने दबिश दी तब आरोपी ताराचंद अजगल्ले नर्सरी की झाड़ियों के सहारे पुलिस को चकमा देकर भाग गया था. पुलिस ने मौके से 115 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. फरार आरोपी की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

error: Content is protected !!