Champa News : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी, चाम्पा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना के कोसमंदा गांव में अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. मामले में मर्ग कायम किया गया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के अनुसार, कोसमंदा गांव के रेलवे ट्रैक के पास में एक अज्ञात युवक बैठा हुआ था, तभी ट्रेन आ गई और ट्रेन के सामने युवक कूद गया. हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है. इधर, सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और मामले में मर्ग कायम किया है. फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Arrest : मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार, आरोपी से 13 हजार नगदी और मोबाइल जब्त, जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

error: Content is protected !!