Janjgir News : जिला अग्निशमन टीम के द्वारा जिला हॉस्पिटल में डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य लोगों को आग से बचने की ट्रेनिंग दी गई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला अग्निशमन टीम के द्वारा जिला हॉस्पिटल में डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य लोगों को आग से बचने की ट्रेनिंग दी गई है. आग किन कारण से लगती है और आग को बुझाने में क्या सावधानी आवश्यक है. इसकी ट्रेनिंग दी गई है. साथ ही, डेमो कर के बताया गया है और विषम परिस्थिति में किस तरह से सावधानी बरतनी चाहिए, इसकी पूरी जानकारी दी गई है. इस दौरान नगर सेनानी की कमांडेंट योग्यता साहू ने जिला अस्पताल का जायजा भी लिया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

जिला अग्निशमन के मेजर बिसंभर राठौर ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर में अगर आग लगती है तो महिलाएं डर जाती है, इसे लेकर उन्हें ट्रेनिग दी गई और उन्हें बताया गया कि आगे से घबराना नहीं है. उन्हें सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की विधि बताई गई.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया की फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के द्वारा हॉस्पिटल स्टाफ को ट्रेनिग दी गई, जिससे विषम परिस्थिति में निपटने सहायक होगी.

error: Content is protected !!