JanjgirChampa Big News : लूट के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार, 4 बाइक और 2 मोबाइल को जब्त, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लूट के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. मामले में 4 बाइक और 2 मोबाइल को जब्त किया है. आरोपी अमन साहू, सूरज धृतलहरे ने अकलतरा थाना क्षेत्र में 2 अलग-अलग लूट को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, अमरताल गांव में बिलासपुर की युवती से स्कूटी और 1 मोबाइल की लूट हुई थी, वहीं किरारी गांव में एक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल की लूट की गई थी. दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 309(4), 3(5), 310(2) के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच की जा रही थी. इसके बाद आरोपी अमन साहू, सूरज घृतलहरे को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी अमन, बिलासपुर जिले का रहने वाला है, जो अमोरा गांव में रह रहा था. दूसरा आरोपी सूरज अमोरा गांव का ही रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!