JanjgirChampa RoadBlock FIR : NH-49 अमरताल गांव में हाइवा के कुचलने से पिता-पुत्री हुई थी मौत, चक्काजाम करने वाले 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के NH-49 अमरताल गांव में चक्काजाम करना ग्रामीणों पर भारी पड़ गया है. मामले में पुलिस ने चक्काजाम करने वाले 8 नामजद लोगों रघुनाथ डहरिया, राहुल सोनवानी, आलोक रात्रे, शैलेन्द्र खांडेकर, रामकुमार खांडेकर, मयंक ब्यास, सुशांत सिंह, अमर राठौर सहित अन्य लोगों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 191(2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, खिसोरा गांव के उमेंदराम महिलांगे ने पुलिस को बताया वह अपनी बेटी को देखने तिलई गांव जा रहा था, तभी NH-49 अमरताल गांव में काफी लोगों के द्वारा जबरदस्ती रास्ता रोक दिया गया था. मौके पर मौजूद लोगों को आने-जाने नहीं जा रहा था. इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने नरियरा गांव के 8 नामजद सहित अन्य लोगों ने चक्काजाम कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने चक्काजाम करने वाले नरियरा गांव के 8 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!