JanjgirChampa Big News : नवागढ़ के जिला सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास, गार्ड का मोबाइल ले भागे बदमाश, बाइक और सामान भी छोड़कर भागे आरोपी, केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के जिला सहकारी बैंक में अज्ञात दो चोरों ने चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है. अज्ञात चोर, बोरी लेकर बैंक के अंदर घुसे थे. भागने के चक्कर में अपनी बाइक और अन्य सामान को छोड़कर फरार हो गए. पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, जिला सहकारी बैंक नवागढ़ के गार्ड सुनील कुमार ने बताया कि वह गार्ड रूम में ड्यूटी कर रहा था. अज्ञात दो व्यक्ति आए और हथियार दिखाकर उससे चाबी ले लिया, फिर मोबाइल को लूटकर गार्ड रूम को बंद कर दिया. इसके बाद दोनों चोबदमाश नीचे चले गए. इस दौरान छत से कूदकर चिल्लाते हुए गार्डवनवागढ़ थाना पहुंचा, फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

इधर, पुलिस के आने से पहले दोनों आरोपी वहां से भाग निकले. भागने के दौरान पेचकस और बाइक को मौके पर छोड़कर दोनों बदमाश भाग गए. फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!