JanjgirChampa Good News : जिले की पहली ड्रोन दीदी को राष्ट्रपति भवन से न्यौता, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में होगी शामिल, इस खास पल के लिए ड्रोन दीदी ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. महिला समूह के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आधुनिक तरीके से खेतों में खाद डालकर ग्रामीण महिलाओं की रोल मॉडल बन चुकी जांजगीर-चाम्पा जिले की पहली ड्रोन दीदी हेमलता मनहर को इस बार 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिला है. उन्हें राष्ट्रपति भवन ने न्यौता मिला है.

 



ड्रोन दीदी हेमलता मनहर ने बताया कि राष्ट्रपति की ओर से उन्हें 26 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. नई दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने का यह अवसर उनके लिए काफी बड़ा महत्व रखता है, इसलिए वे बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. जब उन्हें आमंत्रण मिला तो उनके घर वाले और समूह की सभी दीदियां काफी खुश हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से संघर्ष करती आ रही है. इस दौरान उनके जीवन में बड़ा बदलाव ‘नमो ड्रोन योजना’ के रूप में आया, इसके जरिए उन्हें न केवल जिले में नई पहचान मिली है, बल्कि आय का बड़ा माध्यम भी मिल गया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!