JanjgirChampa Lady Rally : खरौद में शराब की अवैध बिक्री, विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी, शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं करने पुलिस पर आरोप

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद में शराब की अवैध बिक्री को बन्द कराने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली. यहां रैली, नगर के मांझा पारा, महामाया मंदिर परिसर, तिवारी पारा, गदर चौक होते हुए नगर पंचायत पहुंची. जहां सीएमओ को शराब की अवैध बिक्री को बंद कराने का आवेदन सौंपा गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

इधर, खरौद की महिलाओं के द्वारा शिवरीनारायण थाना में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस के द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है. कोई भी कार्रवाई नहीं कि जा रही है. इसकी वजह से बिक्री करने वालों के हौसले बुलंद हैं. कलेक्टोरेट और एसपी ऑफिस पहुंचकर शराबबंदी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन किसी भी प्रकार से प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

महिलाओं ने बताया कि खरौद नगर में शराब की अवैध बिक्री की वजह से बड़ों से लेकर छोटे बच्चे तक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं. नशे की वजह से आए दिन लड़ाई-झगड़ा होते रहता है. इससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है.

error: Content is protected !!