JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ननकी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी ननकी, बलौदाबाजार जिले के घटमड़वा गांव का रहने वाला है.



दरअसल, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने 17 अगस्त 2024 में बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, शिवरीनारायण पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के घटमड़वा गांव से आरोपी ननकी के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी ननकी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2) ड, पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : पोंच में बेटियों को मिलेगा कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण

error: Content is protected !!