JanjgirChampa Temple Thief : अकलतरा के महामाया मंदिर में चोरी, दाम पेटी का ताला तोड़कर की चोरी, 2 लाख रुपये से अधिक नगद पार, मौके पर पहुंचे SDOP, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के वार्ड 9 और 10 के मध्य रामसागर तालाब के किनारे स्थित महामाया मंदिर में चोरी की घटना हुई है. मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये से अधिक नगद की चोरी हुई है. घटना को अंजाम देने पहुंचा नकाबपोश बदमाश, CCTV में कैद हुआ है. मंदिर में चोरी की सूचना के बाद मौके पर SDOP प्रदीप सोरी पहुंचे. इसके बाद डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. फिलहाल, बदमाश का कुछ पता नहीं चला है, लेकिन जिले में अलग-अलग हो रही घटनाओं से सवाल खड़े हो गए हैं ?

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, 8-9 माह से महामाया मन्दिर की दानपेटी नहीं खुली थी और दानपेटी में 2 लाख रुपये से ज्यादा की रकम होने की बात कही गई है. मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस की गश्त की पोल खुल गई है. मंदिर में चोरी की घटना की लोगों में भी चर्चा है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!