Kisaan School : किसान स्कूल में तसर कपड़ा बुनाई का प्रशिक्षण 6 जनवरी से, 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो जिले की महिलाएं होंगी शामिल

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में समर्थ के तहत 45 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 6 जनवरी, सोमवार को सुबह 9 बजे शुरू किया जायेगा।

 



प्रशिक्षण कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर रामाधार देवांगन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। जो कि वे अपनी आजीविका उद्यम के रूप में रेशम क्षेत्र से संबंधित रेशम धागाकरण, कताई, बुनाई से संबंधित कार्य करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान केंद्र रांची, झारखण्ड के तत्वाधान में 45 दिवसीय प्रशिक्षण समर्थ योजना के तहत दिया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रतिदिन 150 रुपये मानदेय राशि और दोपहर को भोजन प्रदान किया जायेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित होने वाले 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय जिले के अलावा कोरबा जिले के महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!