Sakti Arrest : मुरलीडीह सलनी रोड से महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त, जैजैपुर पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने मुरलीडीह सलनी रोड से महुआ शराब बेचने वाले आरोपी डिगेश टंडन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिज़ ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी सलनी गांव का रहने वाला है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से जानकारी मिली कि सलनी गांव का आरोपी डिगेश टंडन, मुरलीडीह सलनी रोड में महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और मौके से आरोपी डिगेश टंडन के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!