दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम : अमर सुल्तानिया, अब देश में मोदी और दिल्ली में भी मोदी

जांजगीर. भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता हासिल की है. प्राप्त परिणाम अनुसार दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है. इस महत्वपूर्व अवसर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने सभी विजयी भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा है. अब देश की राजधानी वासियों को भी विकास, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ मिल पाएगा. पिछले 11 वर्षों से जो स्थिति दिल्ली में पैदा की गई थी, उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया था, पर अब मोदी की गारंटी का जादू है कि भाजपा दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के पाप का घड़ा भर चुका था. दिल्ली विकास के लिए तरस और तड़प रही थी.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

केजरीवाल और उनकी टीम ने जो वादाखिलाफी की थी, 11 सालों तक लगातार दिल्ली में केवल लूट और भ्रष्टाचार की खुली छूट थी. दिल्ली में लोग तंग आ चुके थे और हर जगह त्राहि-त्राहि थी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देखते हुए दिल्ली की जनता ने माना है कि अब बहाने बनाने वाले नहीं चाहिए. अब आरोप लगाने वाले नहीं चाहिए. अब देश में मोदी और दिल्ली में भी मोदी. अब दिल्ली को विकास की राह पर ले जाना है और बहाने बनाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना है. आज देश की राजधानी ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और डबल इंजन वाली सरकार चौतरफा विकास कर दिल्ली की जनता का पूरा मान रखेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!