JanjgirChampa Big News : अकलतरा तहसील परिसर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश की, युवक ने सिस्टम पर उठाया सवाल, इसकदर परेशान हुआ कि युवक ने…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा तहसील परिसर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश की. युवक की इस हरकत के बाद हड़कम्प मच गया और सूचना के बाद पुलिस पहुंची. यहां तहसील परिसर में युवक घण्टों बैठा रहा और पुलिस समझाइश देती रही. युवक ने सिस्टम से नाराज होकर जो कदम उठाया है, उससे अफसरों की मनमानी सामने आ गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : 4 अफसरों का तबादला, कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की दी नई पोस्टिंग...

दरअसल, खिसोरा गांव के युवक खुसेन्द्र सुजान के पिता की मौत 2 साल पहले हुई थी. इसके बाद युवक ने फौती कटवाने तहसील में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक फौती नहीं काटी गई है और उसे 2 साल से तहसील का चक्कर काटना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG CM Protocol : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 28 नवंबर को दौरा कार्यक्रम, देखिए पूरा शेड्यूल...

Related posts:

error: Content is protected !!