महाकाल यादराम बाबा का दिव्य दरबार, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, खीर, पूरी और जलेबी प्रसाद का भी वितरण

सक्ती: जिले के मालखरौदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव में महाकाल यादराम बाबा का दिव्य दरबार है, जहां रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. यहां खीर, पूरी और जलेबी का प्रसाद वितरण किया गया. बाबा यादराम के प्रति श्रद्धालुओं में बड़ी आस्था है और आसपास के जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचते हैं.

 



 

 

भक्तों की मानें तो बाबा के दरबार में श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी-अपनी पीड़ा लेकर भक्त पहुंचते हैं. डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा धाम पहुंचने वाले भक्तों में महाकाल यादराम बाबा के प्रति काफी आस्था है. बाबा यादराम धाम पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जो भी अपनी पीड़ा लेकर आते हैं, वे बाबा धाम से कभी खाली हाथ नहीं लौटते, उन्हें पीड़ा से निजात मिल जाती है, इसलिए दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!