Sakti Accident RoadBlock : आमागोलाई के पास हाइवा ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक व्यक्ति की हुई मौत, अन्य 3 घायल अस्पताल में भर्ती, तनाव का माहौल, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया, मौके पर तहसीलदार, SDOP सहित 2 थाना प्रभारी मौजूद

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के आमागोलाई के पास हाइवा के कुचलने से एक बाइक सवार व्यक्ति अरुण दास महंत की मौके पर मौत हो गई है, वहीं अन्य 3 घायलों को इलाज के लिए सक्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शव रखकर चक्काजाम किया गया. मौके पर तहसीलदार गरिमा मनहर, SDOP मनीष कुंवर, जैजैपुर और बाराद्वार थाना प्रभारी मौजूद हैं. हादसे के बाद हाइवा चालक, गाड़ी लेकर फरार हो गया है. एक बाइक में बाइक सवार दंपति और दूसरी बाइक में 2 लोग सवार थे.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

सक्ती SDOP मनीष कुंवर ने बताया कि बाराद्वार के आमागोलाई के पास हाइवा ने 2 बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में 1 बाइक सवार अरुण महंत की मौके पर मौत हो गई. वहीं उसकी पत्नी और बच्ची घायल हो गई. दूसरी बाइक में सवार एक व्यक्ति को भी चोट आई है. तीनों घायलों को इलाज के लिए सक्ती भेजा गता है. इधर, आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा चक्काजाम गया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

 

error: Content is protected !!