Chhattisgarh : सचिव ने महिला पंचों के बजाए पंच पतियों को दिलाई शपथ, सामने आया वीडियो, मच सकता है बवाल

कवर्धा. छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। वहीं, पंच—सरपंच के शपथ ग्रहण के दौरान पंचायत सचिव की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां सचिव निर्वाचित पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। फिलहाल मामले में सियासी पारा गरमाते हुए दिखाई दे रहा है।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की, इन नेताओं को बनाए गए उपाध्यक्ष, महामंत्री... देखिए पूरी लिस्ट...

मिली जानकारी के अनुसार मामला पंडरिया ब्लॉक के परसवारा ग्राम पंचायत का है, जहां पंचायत सचिव ने 7 महिला पंचों के बजाए उनके पतियों को शपथ दिलाई है। शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पतियों को शपथ दिलाए जाने के चलते निर्वाचित होने के बाद भी महिला पंच शपथ नहीं ले पाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विकसित भारत जी-राम जी एक्ट, 2025 पर दी विस्तृत जानकारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!