CG NEWS : इस दिन से फिर शुरू होगा महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन, खुद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज महतारी वंदन योजना का मुद्दा गूंजा। सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने महतारी वंदन योजना को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरने की कोशिश की, लेकिन मंत्री राजवाड़े ने विपक्ष के तीखे सवालों का बड़ी आसानी से जवाब दिया। वहीं, सदन की कार्यवाही के बाद लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए एक खुशखबरी दी है। उन्होंंने बताया है कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 



मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक बार फिर महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आने वाले समय में फिर से आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। पोर्टल खुलने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

इससे पहले मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ 6963621 महिलाओं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योजना की पात्रता मापदंड में आने एवं आवेदन करने के कारण योजना के तहत 44425 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 45018 आंगनबाड़ी सहायिका, 973441 विधवा तथा 105520 परित्यक्ता महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

महतारी वंदन योजना के दिशानिर्देश की कडिका 7.2 में महिलाएं, जिन्हें सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत तथा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 1000 रुपए से कम राशि की पेंशन प्राप्त हो रही है, ऐसी पात्र महिलाओं को अतिरिक्त उतनी ही राशि की सहायता स्वीकृत किए जाने का प्रावधान है, जिससे उन्हें कुल 1000 रुपए की मासिक राशि प्राप्त हो सके। तद्नुसार भुगतान किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!