Akaltara News : पोड़ीदल्हा गांव के सरपंच, उपसरपंच सहित सभी पंचों और गांव के लोगों द्वारा गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री को रोकने की मांग को लेकर अकलतरा थाना में ज्ञापन सौंपा गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव के सरपंच, उपसरपंच सहित सभी पंचों और गांव के लोगों द्वारा गांव में अवैध शराब और गांजा बिक्री को रोकने की मांग को लेकर अकलतरा थाना में ज्ञापन सौंपा गया है.

 



इसके पूर्व गांव में सरपंच जीतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान महिलाओं और पुरुषों द्वारा एक सप्ताह तक चलाया गया, जिसमें पंच सरपंच और अन्य महिलाएं गांव में नशा मुक्ति हेतु समझाइश दे रहे थी और इसी परिप्रेक्ष्य में अकलतरा थाना में ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है, कि गांजा और शराब बिक्री करने वाले बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई कर गांव को नशा मुक्त बनाने में योगदान दे, यह भी बताया जा रहा है कि जो भी व्यक्ति गांव में शराब पकड़वाने में मदद करेगा, उसे पंचायत की ओर से 51 सौ रुपए पुरुस्कार स्वरूप दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!