Janjgir Accident Death : JCB ने बाइक सवार 2 भाईयों को कुचला, बड़े भाई की हुई मौत, छोटे भाई की हालत गम्भीर, खोखरा गांव में हुआ हादसा, मौके पर पहुंचे थे ASP और TI, हादसे के बाद कुछ दूर में JCB को छोड़कर भागा ड्राइवर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा गांव में JCB ने बाइक सवार 2 भाईयों को कुचल दिया. हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई है, वहीं छोटे भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर ASP और TI पहुंचे थे. घटनास्थल से थोड़ी दूर पर JCB को छोड़कर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. इधर, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. दोनों भाई तुलाराम सूर्यवंशी और रामसनेही सूर्यवंशी, खोखरा गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

जानकारी के अनुसार, तुलाराम सूर्यवंशी और छोटा भाई रामसनेही सूर्यवंशी, दशगात्र कार्यक्रम में दूसरे गांव गए थे, जहां से घर वापस लौट रहे थे और खोखरा गांव में JCB ने कुचल दिया. घटना के बाद आरोपी ड्राइवर थोड़ी दूर में JCB को छोड़कर फरार हो गया है. इधर, मौत के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि 1 भाई की मौत हो गई है, वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!