Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में विश्व महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन तथा स्कूल के सभी पुरूष कर्मचारियों के सहयोग से दिनांक 08 मार्च 2025 को विश्व महिला दिवस (थीम-त्वरित कार्यवाही) का उत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस उपलक्ष्य में संस्था के पुरूष कर्मचारियों द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए सम्मान स्वरूप विविध गतिविधि आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संस्था के संगीत शिक्षक हेमंत गर्धंव के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

 



तत्पश्चात् पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह के साथ आए हुए सम्माननीय अतिथियों एवं महिला कर्मचारियों का स्वागत किया गया। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल, श्रीमती बबिता धानुका, श्रीमती संध्या अग्रवाल, श्रीमती नीतू अग्रवाल, श्रीमती मंजूलता राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महिलाओं के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधि जिसमें रैम्प वॉक, संगीत एवं शायरी से सभी महिलाओं का अभिवादन किया गया। इन गतिविधियों में भाग लेकर संस्था की समस्त महिला कर्मचारी आनंदित हो उठे। महिला कर्मचारियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान स्वरूप सप्रेम भेंट प्रदान किया गया, साथ ही स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई...

पुरूष कर्मचारियों द्वारा महिला दिवस की बधाई देते हुए तथा इस दिन की विशेषता एवं महत्ता के बारे में बताते हुए कहा गया कि- भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस प्रति वर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में 8 मार्च को मनाया जाता है। कार्यक्रम को रूचिकर एवं विशेषता प्रदान करते हुए सभी कर्मचारियों ने लैंगिक समानता हेतु बैंजनी वस्त्र धारण किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक वैश्विक दिवस है जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को जाना जाता है। समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, एडमिन स्टाफ, ग्रुप डी स्टाफ उपस्थित रहें और कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!