Baloda Murder Arrest : ठड़गाबहरा में पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा. बलौदा थाना क्षेत्र के ठड़गाबहरा में जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के विवाद के बाद पत्नी ने खाट में सोए पति की बंसुला से हत्या कर दी थी. हत्या करने वाली आरोपी पत्नी छतबाई बंजारे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बंसुला को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 9 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ठड़गाबहरा के बुजुर्ग दशरथ बंजारे की किसी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. पुलिस ने हत्या करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इधर, पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति-पत्नी के बीच जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के लिए रोजाना वाद विवाद होता था. वारदात के एक दिन पहले पति ने पत्नी से मारपीट भी की थी. फिर पत्नी ने तैस में आकर खाट में सोए पति दशरथ बंजारे की बंसुला से माकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!