Janjgir News : जांजगीर के कचहरी चौक में यातायात पुलिस ने बनाया जांच प्वाइंट, त्योहारी सीजन में दुकानदार परेशान, सामग्री खरीदने घर से निकलने वाले लोगों को भी कार्रवाई से हो रही दिक्कतें

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में यातायात पुलिस ने जांच प्वाइंट बनाया है और वाहनों की जांच की जा रही है. इससे कचहरी चौक के आसपास दुकान लगाने वाले दुकानदार परेशान हैं, क्योंकि चौक पर यातायात पुलिस की चेकिंग से खरीददारी करने लोग नहीं पहुंचते. इस तरह होली के त्योहारी सीजन में दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गई है, क्योंकि अभी होली की सामग्री बिक्री के लिए दुकानदारों ने दुकान सजाई है और यातायात पुलिस के द्वारा कचहरी चौक में चेकिंग किए जाने दुकानदार अपनी रोजी-रोटी के लिए दिक्कत में हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

छोटी-छोटी दुकान के सहारे अपना घर चलाने वाले ये दुकानदारों का दर्द यातायात पुलिस नहीं समझ रही है. खासकर, इस त्योहारी सीजन में, क्योंकि होली की सामग्री बेचने का काम केवल 2-4 दिनों का ही है. दूसरी ओर, शहर के कचहरी चौक में चेकिंग अभियान चलाने और कार्रवाई करने से उन लोगों में यातायात पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है, जो शहर में सामग्री खरीदने निकल रहे हैं और यातायात पुलिस की कार्रवाई के शिकार हो जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस के रवैये की वजह से दुकानदारों और आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. अब देखना होगा, इस मसले को उच्च अधिकारी, कितनी गम्भीरता से लेते हैं और क्या पहल करते हैं ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!