JanjgirChampa Accident Death : ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में 17 साल के लड़के की मौत, पीछे बैठा युवक घायल

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में 17 साल के लड़के की मौत हो गई, वहीं 21 साल युवक घायल हुआ है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिर्रा पुलिस ने लोगों को समझाइश दी, इसके बाद मामला शांत हुआ. घटना के बाद घटनाकारित ट्रैक्टर को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया था. मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : कांग्रेस के अजा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बने निर्मल कोसरे...

दरअसल, देवरानी गांव का हरीश कुमार और अर्जुन महंत, मोबाइल रिपेयर कराने बाइक से जा रहे थे. बिर्रा चौक पर ट्रैक्टर ने कुचल दिया. यहां 17 साल के लड़के हरीश कुमार की मौत हो गई. पीछे बैठे युवक अर्जुन महंत को चोट आई है. उसे बम्हनीडीह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, 17 कीटनाशक विक्रेताओं का लायसेंस निरस्त, ...और भी हुई कई बड़ी कार्रवाई, पढ़िए डिटेल में...

Related posts:

error: Content is protected !!