Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में बैंक के सामने से असिस्टेंट रिलेशनशिप मैनेजर की बाइक हुई चोरी, जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सामने से अज्ञात चोरों ने खड़ी बाइक की चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के असिस्टेंट रिलेशनशिप मैनेजर श्रवण पासवान ने बताया कि अपनी बाइक को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सामने खड़ी करके वे अंदर गए थे. वापस आकर देखने पर उनकी बाइक वहां पर नहीं थी. अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी. फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!