JanjgirChampa Crocodile : कोटमीसोनार गांव के एक ही तालाब में मिले 11 मगरमच्छ, क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के पुरोहित तालाब में जाल द्वारा 11 मगरमच्छों को पकड़ा गया है, जिसके बाद मगरमच्छों को क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया है. कोटमीसोनार गांव में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार एक ही तालाब में मगरमच्छ मिले हैं. वैसे, कोटमीसोनार गांव के तालाबों में आए दिन मगरमच्छ मिलते रहते हैं.

 



दरअसल, कोटमीसोनार गांव के क्रोकोडाइल पार्क के केयर टेकर सीताराम दास महाराज और उनके वन विभाग के चौकीदार साथियों ने गांव के पुरोहित तालाब में जाल द्वारा 11 मगरमच्छों को पकड़कर क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले महिला सहित 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग गांव से की गई गिरफ्तारी, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

आपको बता दें, छत्तीसगढ़ का एकमात्र क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोनार गांव में है, जहां 3 सौ से भी ज्यादा मगरमच्छ है. अभी भी गांव के तालाबों में मगरमच्छ फैले हुए हैं. बीच-बीच में मगरमच्छ मिलते रहते है, जिसे क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा जाता है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Good News : सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल, 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान...
error: Content is protected !!