JanjgirChampa Crocodile : कर्रानाला बांध के पास खेत में 5 फीट का मगरमच्छ मिला, क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में स्थित कर्रानाला बांध के पास खेत में 5 फीट का मगरमच्छ खुले में घूमते मिला, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया है. खेत में मगरमच्छ के घूमने की सूचना के बाद युवा, मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर पकड़ा.
आपको बता दें, कोटमीसोनार गांव में खुले में घूमते पहले भी मगरमच्छ मिल चुका है. कोटमीसोनार में प्रदेश का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क है, जहां पार्क में 4 सौ से ज्यादा मगरमच्छ है. गांव में मिलने वाले मगरमच्छ को भी पार्क में ही छोड़ा जाता है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!