JanjgirChampa News : भाजपा ने इंजी. रवि पाण्डेय को अकलतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बनाया पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक बने रोशन सिंह

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक एवं सह पर्यवेक्षकों की सूची भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई है. जारी सूची के अनुसार अकलतरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए इंजी. रवि पाण्डेय को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं उनके सहयोग के लिए सह पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी रोशन सिंह को सौंपी गई है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, क्विज कॉम्पिटिशन और पोस्टर रैली में छात्र-छात्राएं हुए शामिल

आपको बता दें, भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान में 15 हजार से अधिक सदस्यों को जोड़े थे. लगातार पार्टी में सक्रिय रूप काम कर रहे है. अभी हाल ही में उन्हें नगर पंचायत नरियरा में भाजपा ने चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके बाद अब अकलतरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big Accident : मामा गांव आई बच्ची की कार के कुचलने से हुई मौत, सड़क पर शव रखकर 3 घण्टे से चक्काजाम जारी, लोगों में आक्रोश, कार में की गई तोड़फोड़, मौके पर ASP, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद, खरसिया-डभरा मुख्यमार्ग बाधित...

error: Content is protected !!