JanjgirChampa News : महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का जांजगीर-चांपा जिला प्रवास 17 एवं 18 मार्च को, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका 17 एवं 18 मार्च को जांजगीर-चांपा जिला प्रवास पर रहेंगे।

 



जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, महामहिम राज्यपाल रमेन डेका 17 मार्च को दोपहर 2.30 बजे कोरबा से प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे सर्किट हाउस जांजगीर पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। महामहिम राज्यपाल मंगलवार 18 मार्च को प्रातः 9.25 बजे सर्किट हाउस, जांजगीर से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचेगे। महामहिम राज्यपाल एक पेड़ मॉं के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। महामहिम राज्यपाल प्रातः 11 बजे केंद्रीय योजनाओं का अवलोकन करने के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात सर्किट हाउस जांजगीर पहुंचकर दोपहर 12 बजे लंच करेंगे। इसके उपरांत वे 12.45 बजे सक्ती जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!