Janjgir Arrest : मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी गिरीश आदिले, संतोष यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और धारा 11 के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ आरोपियों के द्वारा मवेशियों को मारते, पीटते कीरित, कांसा गांव की ओर आगे ले जाया जा रहा है. इसके बाद घेराबंदी करके पुलिस ने आरोपी गिरीश आदिले, संतोष यादव के कब्जे से 10 नग गाय, बैल, बछड़ा को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!