Korba Punishment : बिजली चोरी के 15 प्रकरणों में दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने 15 लोगों को कारावास की सजा सुनाई, जुर्माना भी लगाया

कोरबा. कोरबा में बिजली चोरी करने वाले 15 प्रकरणों में दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने 15 लोगों को कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड से दंडित भी किया है, वहीं विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी करने से बचने की अपील उपभोक्ताओं से की है.

 



यहां विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के 15 प्रकरण दर्ज कराए गए थे. इस पर विभाग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार कुर्रे द्वारा पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत किए गए थे. मामले में बिजली चोरी करना पाया गया, फिर विशेष न्यायालय ने 15 प्रकरणों के 15 लोगों पर कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड से दंडित किया है. विद्युत विभाग के अधिकारी और अधिवक्ता दोनों ने ही बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता से इससे बचने और समय पर बिल का भुगतान करने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!