Janjgir Big News : जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को हटाने अड़े डॉक्टर्स और स्टाफ, सांसद कमलेश जांगड़े को सौंपा ज्ञापन, डॉक्टर और स्टाफ बैठे जमीन पर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के खिलाफ डॉक्टर्स और स्टाफ लामबंद हैं. जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठकर नारेबाजी की, वहीं सांसद कमलेश जांगड़े को भी जिला अस्पताल पहुंचने पर ज्ञापन सौंपा.

 



इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने मीडिया से कहा कि समस्या का निराकरण जल्द कर लिया जाएगा. दूसरी ओर, कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर के नेतृत्व में गठित 3 सदस्यीय टीम द्वारा जांच की जा रही है. जांच टीम ने डॉक्टर्स और स्टाफ का बयान लिया है. इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ ने सिविल सर्जन को हटाने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

दरअसल, एक दिन पहले जिला अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ ने सिविल सर्जन पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की थी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!