Malkharoda News : मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन को लेकर छपोरा और डभरा मंडल की ली बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने की गई चर्चा

सक्ती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर आगमन को लेकर सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने छपोरा और डभरा मंडल में प्रभारी के रूप में बैठक ली. इस दौरान डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, डभरा मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.



मालखरौदा जनपद अध्यक्ष एवं प्रभारी कवि वर्मा ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक अवसर है. हाल ही में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी, सुशासन पर भरोसा जताकर जिताया है. अधिकतर जगहों में भाजपा ने कब्जा जमाया है. उन्होंने आगे कहा कि बैठक कार्यक्रम को सफल बनाने विभिन्न विषयों में चर्चा की गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

error: Content is protected !!