Sakti Bike Thief Arrest : चोरी की बाइक के साथ शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बाइक भी जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को बीरभाठा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने उससे बाइक को भी जब्त किया है.

 



दरअसल, नवागांव के रहने वाले खोलबहरा चंद्रा ने मालखरौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह बाहर गली में बाइक को रखकर गीत गाने गया था. गीत गाकर जब वह वापस आया तो बाइक वहां नहीं थी. खोलबहरा ने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

इस दौरान बीरभाठा के रहने वाले संदेही शख्स भुवन प्रसाद केंवट को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, तब पता चला कि भुवन केवंट ने नवागांव से बाइक की चोरी की थी. पुलिस ने आरोपी भुवन को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!