Malkharoda News : थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा सकर्रा गांव के शास. उच्च. माध्य. विद्यालय के छात्र-छात्राओं से किया संवाद किया गया, अपराध के बारे में दी गई जानकारी

सक्ती. मालखरौदा विकासखण्ड क्षेत्र के सकर्रा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने चलित थाना संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वर्तमान में हो रहे मोबाइल फ्रॉड, बाल अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

 



कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई. थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने अपने मोटिवेशनल स्पीच में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज सोशल मिडिया से ऑनलइन फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहे हैं, जिससे हम सभी को बचना चाहिए, फेसबुक ,व्हाट्सअप्प , इंस्ट्राग्राम मे फेक आई डी बनाकर किशोर बच्चों से ब्लैकमैलिंग करते है. साथ ही, पॉक्सो एक्ट, बाल अपराध, गुड टच बेड टच, नाबालिक अवस्था बाइक चलाना, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है. इस दौरान बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं सहित शिक्षक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!