Nawagarh Death : हरियाणा से काम करके मामा घर आए युवक की नहर में डूबने से हुई मौत, पिता के साथ नहाने गया था युवक, उदयभाठा गांव में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभाठा गांव में हरियाणा में काम करके मामा घर आए युवक गोविंद दास की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतक युवक गोविंद दास, सिऊड़ गांव का रहने वाला था.

 



दरअसल, युवक गोविंद दास, अपने माता-पिता के साथ हरियाणा में रोजी-मजदूरी का काम करता था. वहां से लौटकर वह अपने मामा गांव उदयभाठा आया था. यहां अपने पिता के साथ नहर में नहाते से समय युवक गोविंद डूब गया, जिसे नवागढ़ अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!