Sakti News : नगर पंचायत नया बाराद्वार में भाजपा के जितेश शर्मा बने उपाध्यक्ष, जीत के बाद निकाली रैली, मंदिर में परिवार सहित टेका मत्था

सक्ती जिले की नगर पंचायत नया बाराद्वार में भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है. यहां भाजपा के जितेश शर्मा ने 16 में से 14 मत हासिल कर जीत दर्ज की है. जीत के बाद नगर के प्रमुख जगहों से रैली निकाली गई. रैली के दौरान नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने परिवार सहित मां काली मंदिर और हनुमान मंदिर में मत्था टेका. इस दौरान मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत के सदस्य आयुष शर्मा, नगर पंचायत नया बाराद्वार के अध्यक्ष नारायण कुर्रे, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सर्मथकों में खुशी की लहर है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

नवनिर्वाचित नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा कि आज उपाध्यक्ष का चुनाव नगर पंचायत में था. जहां सभी ने अपना आर्शीवाद दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी का जो विजन है इंडिया फर्स्ट, उस पर सबका मुहर है. पहले ही जनता का अब पार्षदों पर मुहर लग चुकी है और ट्रिपल इंजन की सरकार होने से अब चौतरफा विकास होगा. विकास में किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं होगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

 

error: Content is protected !!