Champa Big News : बरपाली स्कूल के पास 3 ठेलों और 1 रिक्शा में आगजनी, हुआ बड़ा नुकसान

जांजगीर-चाम्पा. चांपा के बरपाली स्कूल के पास लगे 3 ठेलों और 1 रिक्शा को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है. मौके पर गैस सिलेंडर भी जला मिला है. घटना में ठेला संचालकों को बड़ा नुकसान हुआ है. मामले की शिकायत चाम्पा थाना में की गई है.

 



जानकारी के अनुसार, चाम्पा के बरपाली स्कूल के पास देवनारायण यादव, चाय ठेला, जाकिर हुसैन, सायकल दुकान, गोवर्धन श्रीवास, सेलून चलाते हैं. रोज की तरह रात के वक्त दुकान में कोई नहीं था. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने तीनों ठेला में आग लगा दी. इससे ठेला की सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई. साथ ही, पास में रखी रिक्शा भी जल गया. इस तरह ठेका संचालकों और रिक्शा के मालिक मुनाई कश्यप को बड़ा नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!