Dabhara News : एक देश एक चुनाव को लेकर चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल, BJP जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा रहे मौजूद, वाटर कूलर का किया गया उद्धघाटन

सक्ती. डभरा के अग्रसेन भवन में एक देश एक चुनाव को लेकर चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कमलेश जांगड़े शामिल हुई है. बैठक में एक देश एक चुनाव को लेकर चर्चा की गई की. देश में अलग-अलग समय में कोई न कोई चुनाव होते रहता है. इससे देश को काफी आर्थिक रूप से हानि होती है. साथ ही, चुनाव में समय भी अधिक लग जाता है. एक देश एक चुनाव होने से देश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की गति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त होगा. कार्यक्रम के बाद बढ़ती गर्मी को देखते हुए पास में ही वाटर कूलर का उद्घाटन सांसद, डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष के हाथों से फीता काटकर किया गया, जिससे आने-जाने वाले ग्रामीणों और राहगीरों की ठंडा पानी पीने को मिल सकेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि एक देश, एक चुनाव देश की जनता की भलाई के लिए है. चुनाव में पैसों की बर्बादी नहीं होगी और विकास कार्य तेजी से होंगे.

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अलोक पटेल, डभरा मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!