Sakti Big News : पुटीडीह गांव में डरा-धमकाकर पिकअप चालक से बिलासपुर पुलिस आरक्षक सहित 3 आरोपियों ने 1 हजार की वसूली की, आरक्षक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी मौके से फरार

सक्ती. डभरा क्षेत्र के पुटीडीह गांव के नाला के पास पिकअप चालक से 1 हजार की वसूली करने वाले आरक्षक सहित 2 आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार पुलिस आरक्षक रजनीश लहरे, बिलासपुर जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है.

 



दरअसल, बलौदा बाजार जिले के ड्राइवर जीवन साहू ने बताया कि वह पिकअप वाहन से बलौदाबाजार से रायगढ़ सब्जी छोड़ने जा रहा था. पुटीडीह के नाला के पास पहुंचा था कि एक कार चालक ने पुलिस सायरन बजाते हुए पिकअप वाहन को रुकवाया. इसके बाद कार के ड्राइवर ने आकर गाड़ी में बैठे उसके साहब को पेपर दिखाने को बोलने लगा, तब वह पेपर लेकर कार में बैठे व्यक्ति को दिखाया तो डरा धमका कर 1 हजार रुपये उससे ले लिया. इसके बाद वे लोग आगे निकल गए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

कुछ देर बाद सपोस तरफ से डभरा पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए आई, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी देने पर कार का पीछा कर माण्ड नदी में कार खड़ी थी, जो अन्य पिकअप वाहन से भी वसूली कर रहे थे, जिन्हें डभरा पुलिस ने डरा धमका कर 1 हजार की वसूली करने वाले बिलासपुर आरक्षक रजनीश लहरे और आरोपी युवक विक्की उर्फ छोटू दास को मौके से गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल एक आरोपी मौके से फरार हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!