Janjgir Arrest : तागा गांव के पॉवर ग्रिड में चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने तागा गांव में स्थित पॉवर ग्रिड से सामानों की चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. चोरी करने प्रयुक्त 3 बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है.



दरअसल, पॉवर ग्रिड के सहायक प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बाउंड्रीवाल के भीतर स्टोर रूम में रखे 10 कम्प्रेशर और एल्युमिमियम की सामग्री की चोरी हो गई है. इस पर मुलमुला पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया और जांच शुरू की. इस दौरान चोरी की सामग्री के साथ 4 आरोपी विष्णु पटेल, मुकेश पटेल, नागेश गोस्वामी, कन्हैया धीवर को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

error: Content is protected !!