Janjgir News : कृषक चेतना मंच की बैठक में 30 गांव के किसान शामिल हुए, विधायक भी पहुंचे, 22 अप्रेल को जांजगीर में धरना प्रदर्शन, ये है मामला…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के हरदी हरि गांव में कृषक चेतना मंच की बैठक में 30 गांव के किसान शामिल हुए. यहां विधायक व्यास कश्यप भी पहुंचे थे और उन्होंने भी किसानों से चर्चा की. बैठक में किसानों ने पानी की कमी से फसल को नुकसान होने की जानकारी दी. यहां किसानों के अंतिम छोर के खेतों में पानी पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई. साथ ही, 22 अप्रेल को जांजगीर में धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई. इससे एक दिन पहले भी पामगढ़ में कृषक चेतना मंच की बैठक हुई थी. यहां भी किसानों की समस्याओं और नहर से पानी देने के मुद्दे पर चर्चा की गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

कृषक चेतना मंच के जिला संयोजक राजशेखर सिंह ने कहा कि नहर से टेल एरिया में पानी नहीं पहुंच रहा है. अगर सरकार सही समय में पानी नहीं देगी तो इससे किसानों की फसल का नुकसान होगा और सरकार को मुआवजा देना पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!